Shahjahanpur News: सातवें सोमवार को शिव मंदिर में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

बंडा के सुनासिर नाथ मंदिर पर पूजा अर्चना करते शिवभक्त
शाहजहांपुर। सातवें सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्त उमड़े। इसके साथ ही नाग पंचमी पर नाग देवता के दर्शन कर उन्हें दूध भी पिलाया। कई स्थानों पर कालसर्प दोष निवारण के लिए हवन-यज्ञ भी हुए। वहीं, कांवड़ियों के जत्थे शिव मंदिरों के लिए रवाना हुए।
सोमवार को तड़के शिव मंदिरों के द्वार खुलते ही श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी और शहद से अभिषेक किया। इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, फूल-फल आदि चढ़ाए। इसके बाद भोलेनाथ से मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की गई। मंदिरों में भोलनाथ के दर्शन और पूजन के लिए कतारें दोपहर बाद तक लगी रहीं।
सबसे ज्यादा भीड़ टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, पोस्ती पाकड़ में बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, चौक के बाबा चौकसी नाथ मंदिर, लाला तेली बजरिया के प्राचीन शिव मंदिर में उमड़ी। जहां श्रद्धालु कतार में खड़े दिखाई दिए और पूजन के लिए अपनी बारी आने का इंतजार किया। इन मंदिरों के बाहर सपेरे भी अपनी पोटली में नाग लेकर खड़े नजर आए, जो लोगों को नागदेवता के दर्शन करा रहे थे। शिवालयों में श्रद्धालुओं ने नाग देवता को दूध, चना, बताशा, फूल आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और मनोकामना मांगी। इसके साथ ही मंदिरों में कालसर्प दोष के निवारण के लिए हवन-यज्ञ भी हुए। कालसर्प दोष निवारण के लिए चांदी से बने नाग-नागिन अर्पित किए।
फोटो – 06
शिव मंदिर पटना देवकली पर लगी शिवभक्तों की कतार
शाहजहांपुर। कलान में दैत्य गुरु शुक्राचार्य तपोभूमि शिव मंदिर पटना देवकली पर सावन के सातवें सोमवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में ही मेला लगा, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया।
दैत्य गुरु शुक्राचार्य ने एक हजार वर्ष तक पटना देवकली शिव मंदिर पर घोर तपस्या कर भगवान शंकर ने खुश किया था। भगवान ने उन्हें संजीवनी विद्या का वरदान दिया था। यहां पर दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं और जलाभिषेक करते हैं। मनोकामना पूर्ण होने पर नल लगवाने की मान्यता भी है। मुरादाबाद, दिल्ली, फर्रुखाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, पीलीभीत, बरेली, बदायूं आदि जनपदों से भी श्रद्धालु यहां आते हैं।
सोमवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, इसको ध्यान में रखकर थाना कलान प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी के साथ ही थाना परौर, थाना हजरतपुर से भी पुलिस कर्मी मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए तैनात रहे। इस मौके पर चौकी प्रभारी हरिकेश, महंत अखिलेश गिरि, करुणेश गिरि आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य मंदिरों में भी सोमवार को श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। संवाद
बंडा। सुनासिर नाथ मंदिर पर सुबह करीब चार बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं जुटना शुरू हो गए। भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरे, फूल आदि चढ़ाकर हर हर महादेव के जयकारे लगता हुए भगवान शिव का अभिषेक किया। साथ ही नागपंचमी पर नागदेवता को दूध पिलाया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने गोमती में स्नान किया।

बंडा के सुनासिर नाथ मंदिर पर पूजा अर्चना करते शिवभक्त

बंडा के सुनासिर नाथ मंदिर पर पूजा अर्चना करते शिवभक्त

बंडा के सुनासिर नाथ मंदिर पर पूजा अर्चना करते शिवभक्त

बंडा के सुनासिर नाथ मंदिर पर पूजा अर्चना करते शिवभक्त

