शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: बिजुआ-भीरा रोड खुला पहला सीएनजी पंप
लखीमपुर खीरी। जिले में चल रही सीएनजी गाड़ी मालिकों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें सीएनजी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। मंगलवार को जिले में सीएनजी पेट्रोल पंप खुल गया है।
भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन ने मूसाराम शिवरामदास को डीलरशिप दी है। बता दें कि बिजुआ-भीरा रोड पर पंप का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पंप के मालिक प्रेमशंकर अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल के अलावा भारत पेट्रोलियम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। संवाद