शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई घायल

Connect News 24

Bike rider dies in collision with vehicle, cousin injured

मृतक संजय तिवारी का फाइल फोटो।

शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर ढाई निवासी गामा यादव (40) की बाइक में कांट-जलालाबाद रोड पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई सोनू घायल हो गया।

खेती करने वाले गामा यादव रविवार को अपने चचेरे भाई सोनू के साथ कांट के किशनपुर गांव आया था। वहां से शाम करीब छह बजे शाहजहांपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में बड़ी नहर के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क से दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गामा यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गामा यादव की मौत से पत्नी विमला यादव व उनके दो पुत्र काफी गमजदा हैं। पुलिस ने बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन को तलाश रही है।

पिकअप की टक्कर से किसान की मौत

– थाना आरसी मिशन क्षेत्र के हरदोई बाईपास पर हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां निवासी संजय तिवारी (40) की साइकिल में पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

खेतीबाड़ी करने वाले संजय लावारिस पशुओं से फसल की रखवाली करने के लिए देर रात तक खेत पर रुकते थे। रविवार की रात करीब दस बजे वह खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में हरदोई बाईपास के आगे आईटीएमएस के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर आरसी मिशन पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनके परिवार में दो पुत्र व एक पुत्री है।

मृतक संजय तिवारी का फाइल फोटो।

मृतक संजय तिवारी का फाइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button