शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की बरेली में मौत

Connect News 24

बंडा। थाना क्षेत्र के गांव पवार नगला निवासी जसवंत वर्मा के पुत्र रजनीश वर्मा (26) की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

रजनीश वर्मा थाना खुटार के गांव चमरा बोझी में अपनी ससुराल से बुधवार देर शाम घर लौट रहे थे। बंडा-खुटार मार्ग पर गांव सोफरी के पास उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें खुटार सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज और फिर बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

भाजपा नेता लेखराज मौर्य की मदद से शव को खुटार पहुंचाया गया। मां सीता देवी, पत्नी सोमवती, पुत्री काजल व मानसी का रो-रोकर बुरा हाल है। खुटार थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button