Shahjahanpur News: महिला का कुंडल खींच ले गए बाइक सवार बदमाश

पीड़ित महिला, फूलमती।संवाद
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के पक्के पुल के पास बाइक सवार बदमाश एक महिला का कुंडल खींचकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना के संबंध में पूछताछ की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। पीड़िता के पति की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव कैलहा निवासी महावीर बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी फूलमती के साथ केरूगंज में खरीदारी करने आए थे। तभी थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के पक्के पुल के पास उनकी बाइक पंक्चर हो गई। पीछे से हेलमेट लगाकर आए बाइक सवार ने उनके बगल में गाड़ी रोक दी और फूलमती के कान से सोने का कुंडल खींचकर आगे पुत्तू लाल चौराहे की ओर भाग गया। महिला के शोर शराबा मचाने पर वहां भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन अरविंद सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने पीड़िता से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी पुत्तूलाल चौराहे से वापस मुड़ते हुए गलियों से होता हुआ भागता दिखाई दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि महावीर की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।