शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 19 Oct 2023 01:16 AM IST

शाहजहांपुर। मोहल्ला रंगीन चौपाल निवासी गुफरान खान के 15 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जहांगीर की बाइक ई-रिक्शे से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव घर लिए गए।

जहांगीर इस्लामिया इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था। वह रोजाना कैंट में सुबह टहलने जाता था। बुधवार सुबह अपने दोस्तों के साथ जहांगीर घर से निकला था। गोविंदगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी बाइक ई-रिक्शे से टकरा गई। उनके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा पर सवार एक अन्य छात्र के भी चोटें आ गईं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया और शव घर ले गए। जहांगीर की मौत से पिता गुफरान, मां फरहाना और छोटे भाई अभान का रो-रोकर बुरा हाल है। गुफरान इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। उन्हें सांत्वना देने के लिए इस्लामिया इंटर कॉलेज के शिक्षक भी पहुंचे।

मऊ के छात्र की कैंट में हुई थी मौत : जुलाई में थाना सदर बाजार के गांव मऊ बासक निवासी धर्मवीर के पुत्र 15 वर्षीय पुत्र शिवनंदन को कार सवार ने जीएफ कॉलेज के आगे तिराहे पर कुचल दिया था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उसका चचेरा भाई हरिनंदन बाल-बाल बच गया था। शिवनंदन ओसीएफ इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। उस घटना के बाद पुलिस ने कैंट इलाके में कार सीखने पर रोक लगा दी थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button