शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सीएम डैशबोर्ड में 13वीं रैकिंग पर जनपद

Connect News 24

शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। सीएम डैशबोर्ड पर विगत माह 63वीं रैकिंग के सापेक्ष सितंबर में जनपद को 13वीं रैकिंग मिली है। इस प्रगति पर अफसरों का उत्साहवर्धन किया गया। वहीं, अव्वल आने के लिए खराब रैंक वाली योजनाओं से संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए।

डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी शत-प्रतिशत आधार सीडिंग करें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने दो सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सामाजिक वानिकी विभाग की ओर से कराए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन नायब तहसीलदार से कराए जाने का निर्देश दिया। नगर निगम, एआरटीओ, रेवेन्यू, बिजली निगम, आबकारी, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, पीएम पोषण, निराश्रित गोवंश, मत्स्य योजना, निराश्रित महिला पेंशन, लोक निर्माण विभाग, गन्ना विभाग, एमएसएमई समेत अन्य योजनाओं व विभागों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग की ओर संचालित योजनाओं की प्रगति को ट्रैक कर प्रतिदिन का डाटा सीएम डैशबोर्ड पर भरें। उन्होंने ए-प्लस रैकिंग लाने वाले अधिकारियों को सुधार करने पर सराहना भी की। बैठक में सीडीओ एसबी सिंह, डॉ. सुरेश कुमार, डीडीओ पवन कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. आरके गौतम आदि अधिकारी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button