Budaun News: न्याय पंचायत स्तरीय खेलों में कादरचौक का रहा दबदबा
कादरचौक। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राधाकांत मंदिर मैदान में किया गया। इसमें प्राथमिक वर्ग बालक में कंपोजिट विद्यालय कादरचौक का दबदबा रहा।
व्यायाम शिक्षक मुकेश यादव व खेल प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार के निर्देशन में हुईं प्रतियोगितओं में प्राथमिक बालक वर्ग में 50, 100, 200 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय कादरचौक के अनमोल प्रथम, सुमित द्वितीय रहे। लंबीकूद में कंपोजिट विद्यालय कादरचौक के राज प्रथम और पुष्पेंद्र द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट स्कूल कैथुलिया के श्रीओम प्रथम, 200 व 400 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय कादरचौक के खुशीराम प्रथम रहे।
जूनियर वर्ग की लंबीकूद में कंपोजिट विद्यालय कादरचौक के मोहन प्रथम व कैथुलिया के श्रीओम द्वितीय, गोला और चक्का फेंक में कंपोजिट स्कूल कादरचौक के मोहन ने पहला और खुशीराम ने दूसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कादरचौक की टीम विजेता और कैथुलिया की टीम उपविजेता रही। इस मौके पर देवेंद्र कुमार, अनिल शर्मा, जाकिर अली, मुनीश सक्सेना, प्रीति माहेश्वरी, मधुकर कुमार आदि लोग मौजूद रहे।



