शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: खन्नौत नदी पर पुल तैयार, नए साल पर जाम से मिलेगी आजादी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 14 Dec 2023 01:07 AM IST

शाहजहांपुर। लोधीपुर में खन्नौत नदी पर दूसरा पुल तैयार हो गया है। सिर्फ फिनिशिंग का कार्य बचा है जिसे भी दिसंबर अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। नए साल से आवागमन शुरू होने के बाद इस मार्ग पर शहरवासियों को जाम से आजादी मिल जाएगी।

जीआईसी तिराहे से लेकर सुभाष चौराहे तक सड़क फोरलेन हो चुकी है। खन्नौत नदी पर एक ही पुल से वाहनों का आवागमन होने से आए दिन जाम लगता है। इसको देखते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने दूसरे पुल का प्रस्ताव पास कराया था। पुल की लागत 12 करोड़ रखी गई। 25 मार्च 2023 को सेतु निगम ने पुल का निर्माण कार्य शुरू किया। इसे 25 मार्च 2024 तक पूरा किया जाना था। सेतु निगम से इंजीनियरों ने दिन-रात लगकर निर्माण कार्य किया। यहां तक कि बाढ़ आने दौरान भी निर्माण कार्य नहीं रोका गया। ऐसे में तय समय से तीन माह पहले ही पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सेतु निगम के डीपीएम बिजेंद्र मौर्या ने बताया कि दिसंबर से अंतिम सप्ताह तक पुल के निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। जनवरी के प्रथम सप्ताह में इसका शुभारंभ हो सकता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button