शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मायावती के जन्मदिन पर बसपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी

Connect News 24

BSP started election preparations on Mayawati's birthday

जीआईसी खेल मैदान पर बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में बोलते बरेली मंडल के मुख्य प्

0 पूर्व मुख्यमंत्री के 68वें जन्मदिन पर अनुसूचित जाति व अन्य समाज के वोटराें को साधा

शाहजहांपुर। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 68वें जन्मदिन के बहाने पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी। शनिवार को खिरनीबाग रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कैडर वोट साधने के साथ ही विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा।

जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने के लिए जिलेभर के कार्यकर्ता जुटे थे। मुख्य अतिथि बरेली मंडल के मुख्य प्रभारी ब्रह्मस्वरूप सागर का पूरा भाषण वोटरों को साधने वाला रहा। कहा कि देश की राजनीति किसी से छिपी नहीं है। वर्तमान में सपा, कांग्रेस और भाजपा का मुकाबला मायावती डटकर कर रही हैं। हालातों को समझते हुए हमें पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़े रहना होगा। चार बार की मुख्यमंत्री ने हमेशा ही दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े समाज के लिए काम किया। समाज के लोगों का मनोबल ऊंचा उठाने का काम किया। बसपा शासन में हुए कार्यकाल को गिनाते हुए सागर ने बिना नाम लिए कहा कि लोकसभा चुनाव में जुमलेबाजी करने लोग आएंगे, लेकिन नौकरी और रोजगार नहीं देंगे। दूसरे राज्य भी बसपा शासन काल में शुरू की गई कांशीराम आवास योजना की नकल कर लोगों को छत मुहैया करा रहे हैं। वह बोले कि विपक्षी दल अपने हितों के लिए मायावती को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में लोकसभा में अपने वाेटों का बिखराव नहीं होने देना है। मायावती के हाथों को मजबूत करना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम भारती, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बहादुर लाल आजाद, बरेली मंडल के पूर्व प्रभारी रामकुमार मौर्या, महेश चंद्र गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह जाटव, उदयवीर सिंह, जदुवीर गौतम, परमजीत सिंह, सरजिल अहमद आदि मौजूद रहे।

पार्टी में गुटबाजी आई सामने

-कार्यक्रम में ब्रह्मस्वरूप सागर के सामने पार्टी की गुटबाजी की शिकायतें आईं। उन्होंने मंच से स्पष्ट किया कि गुटबाजी या मतभेद नहीं होना चाहिए। मनभेद को आपस में बैठकर खत्म किया जाए।

आपके हितों के लिए नहीं की शादी

-ब्रह्मस्वरूप सागर ने वोटरों को भावानात्मक तरीके से जोड़ने का प्रयास किया। कहा कि आपके हितों के लिए मायावती ने शादी नहीं की। वह हमेशा ही आपके हितों के लिए लड़ती रहीं। अब समय आ गया है कि हमें संगठन का साथ देना होगा। बोले-मायावती ने स्पष्ट कर दिया कि वह अकेले ही लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में हमें उनकी एक आवाज और इशारे के लिए तैयार रहना होगा।

जीआईसी खेल मैदान पर बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में बोलते बरेली मंडल के मुख्य प्

जीआईसी खेल मैदान पर बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में बोलते बरेली मंडल के मुख्य प्


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button