Shahjahanpur News: नगर आयुक्त को पत्र भेजकर अतिक्रमण हटाने की मांग
शाहजहांपुर। जय दुर्गा वाहिनी के प्रदेश संरक्षक श्याम मनोहर गुप्ता ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर कांशीराम कॉलोनी से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि कॉलोनी की प्रत्येक गली में लोगों ने खोखे रखे हुए हैं। इससे आवागमन में असुविधा हो रही है। कई स्थानों पर तो लोगों ने पार्कों की बाउंड्रीवॉल तोड़कर भी दुकानें बना रखीं हैं, जबकि पट्टा आवंटित करते समय स्पष्ट निर्देश थे कि आवासों का उपयोग किसी भी दशा में व्यवसाय के लिए न किया जाए अन्यथा पट्टा निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा ब्लाॅकों के निकास पर खोखे रखे होने से आए दिन निकास को विवाद होते रहते हैं। इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने नगर आयुक्त से काॅलोनी के भीतर से अतिक्रमण हटवाकर सामने मैदान में लोगों को जगह आवंटित करने की मांग की है। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद