शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: 50 हजार से ऊपर के बकायेदारों के खिलाफ अभियान शुरू
शाहजहांपुर। बिजली निगम ने 50 हजार से ऊपर के बकायेदारों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। जमौर उपकेंद्र में करीब 5027 उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है। बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटकर आरसी जारी करने के चेतावनी फोन से दी जा रही है।
एसडीओ शिवेंद्र मोहन ने बताया कि प्रतिदिन उपभोक्ताओं को फोन कर बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा है। उन्हें चेताया जा रहा है कि यदि शीघ्र बिल जमा नहीं किया तो कनेक्शन काटकर आरसी जारी कर दी जाएगी। कोई उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए समय मांगता है तो उसे आधा बिल तत्काल जमा करने के लिए कहा जा रहा है। संवाद

