शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आईटीआई में तीन अगस्त तक दाखिला ले सकेंगे अभ्यर्थी

Connect News 24

शाहजहांपुर। राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2023 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रथम चयन सूची जारी कर दी गई है। इसमें स्थान पाने वाले अभ्यर्थी तीन अगस्त तक आईटीआई में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

राजकीय आईटीआई रोजा के प्राचार्य डॉ. नागेंद्र सिंह ने बताया कि 10 जुलाई तक राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उप्र, लखनऊ की वेबसाइट http://www.scvtup.in और http://www.upvesd.gov.in/dte पर ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। आवेदनकर्ताओं की शैक्षिक योग्यता के आधार पर प्रथम चयन सूची जारी की गई है। प्रथम चयन सूची से प्रवेश की आखिरी तारीख तीन अगस्त निर्धारित है। बताया कि अवकाश के दिवसों में भी प्रवेश लिए जाएंगे। प्रथम चयन सूची में चयनित विद्यार्थी वेबसाइट http://www.scvtup.in तथा http://www.upvesd.gov.in/dte से अपना बुलावा पत्र डाउनलोड कर अपने समस्त शैक्षिक व अन्य अभिलेखों सहित चयनित संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। आखिरी तारीख के बाद प्रवेश नहीं लिया जाएगा। परिषद कार्यालय की ओर से यदि प्रवेश तिथि बढ़ाई जाएगी, तो इसकी सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button