शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तिलहर थाने के गेट पर खड़ी कर दी हूटर लगी गाड़ी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 05 Jan 2024 01:03 AM IST

Car fitted with hooter parked at the gate of Tilhar police station

तिलहर थाने के बाहर गाड़ी में हूटर लगा मिलने पर नाराजगी जताते इंस्पेक्टर। स्रोत : पुलिस

तिलहर। थाना गेट पर खड़ी डिप्टी सीएम की एस्कॉर्ट का स्टिकर लगी कार पर हूटर बजता देखकर इंस्पेक्टर ने वाहन मालिक प्रधान से कड़ी नाराजगी जाहिर की। पुलिस ने वाहन से हूटर व शीशों पर चढ़ी काली फिल्म को उतरवा दिया। हालांकि पुलिस ने बगैर चालान किए ही गाड़ी को जाने दिया।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना गेट पर हूटर बजाते हुए एक स्कॉर्पियो गाड़ी आकर खड़ी हुई। मौके पर पहुंचकर गाड़ी चलाने वाले लोगों से जानकारी की तो पता चला कि गाड़ी मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव ईश्वरा के प्रधान प्रियांश की है। प्रधान ने बताया कि डिप्टी सीएम के एस्कॉर्ट में उसकी गाड़ी चलती है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जब जांच की तो मामला फर्जी निकला। इसके बाद इंस्पेक्टर ने गाड़ी से हूटर व शीशे पर चढ़ी काली फिल्म उतरवा दी। बाद में प्रधान के माफी मांगने पर उसे कड़ी चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि माफी मांगने पर मानवता के आधार पर माफ कर दिया था लेकिन दोनों हूटर और शीशे से काली स्क्रीन हटवा दी थी। चेतावनी दी है कि यदि दोबारा ऐसा करते पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button