शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हाईवे पर कार में अचानक लगी आग

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 20 Sep 2023 02:18 AM IST

Car suddenly caught fire on the highway

तिलहर के गांव गुरगिया के पास हाईवे के किनारे धू-धू कर जलती कार। वीडियो ग्रेब

तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गुरगिया के समीप सोमवार की रात हरियाणा से लखनऊ जा रही अर्टिका कार में शार्टसर्किट के कारण आग लग गई। कार में सवार तीन लोग कार से कूद कर भाग खड़े हुए। कुछ देर के लिए सड़क पर ट्रैफिक रुक गया। सोमवार की रात लगभग 11 बजे हरियाणा की ओर से आ रही अर्टिका कार जब तिलहर से आगे शाहजहांपुर की ओर जा रही थी तो गांव गुरगिया के पास अचानक कार में स्पार्किंग होने लगी। कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। कार की स्पार्किंग को बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन इस बीच अचानक आग ने तेजी पकड़ ली। आग का गोला बनी हुई कार काफी देर तक जलती रही। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी लेकिन वहां कोई नहीं मिला। जली हुई कार सड़क किनारे खड़ी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button