शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर ट्रॉली पर शव रखकर लगाया जाम

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 20 Sep 2023 02:17 AM IST

Blocked by placing dead body on tractor trolley

कलक्टरगंज चौराहे पर लगी भीड़ और ग्रामीणों से बात करते तहसीलदार।जागरूक पाठक

जलालाबाद। गांव उबरिया निवासी रविंद्र राठौर के बेटे रंजीत (28) की सोमवार रात मौत हो गई। मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने शाहजहांपुर रोड पर गांव कलक्टरगंज के पास युवक के शव के साथ जाम लगा दिया। उनका कहना था कि गुलड़िया गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे औद्योगिक गलियारे के लिए प्रशासन की ओर से ली जा रही जमीन में रंजीत का भी खेत शामिल था। पिछले कई दिनों से वह परेशान था और सदमे से उसकी मौत हो गई।

रोड जाम होने की सूचना पाकर तहसीलदार पैगाम हैदर व थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार को परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि जमीन जाने के कारण सदमे में युवक की मौत हो गई। तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि वे लोग शव का पोस्टमार्टम करवा लें। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। प्रशासन हरसंभव मदद के लिए तैयार है। घरवाले पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। वे शव लेकर अंतिम संस्कार करने घटियाघाट रवाना हो गए। तहसीलदार ने बताया कि युवक की मौत बीमारी के चलते हुई थी। जिस ट्रैक्टर ट्राॅली पर शव रखा था, कुछ लोग उसे रोककर अन्य ग्रामीणों व रिश्तेदारों से बात करने लगे थे। इसकी जानकारी पाकर वह भी मौके पर पहुंच गए। रोड जाम नहीं किया गया था। रंजीत के घर में पत्नी संध्या के अलावा दो बेटी और एक बेटा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button