शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: खिरनीबाग चौराहे पर टकराईं कारें, शादी से लौट रहे छह लोग जख्मी

Connect News 24

Cars collided at Khirnibagh intersection, six injured returning from marriage

खिरनीबाग चौराहे पर हादसे के बाद पलटी कार

– ददरौल से विधायक मानवेंद्र सिंह के प्रतिनिधि हरजीत सिंह के भाई समेत कई घायल

– हादसे के बाद मची चीख-पुकार, पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। खिरनीबाग चौराहे पर बुधवार की रात करीब साढ़े 12 बजे दो कारें टकराने के बाद पलट गईं। हादसे में ददरौल से विधायक मानवेंद्र सिंह के प्रतिनिधि हरजीत सिंह के भाई समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद दूसरी कार में सवार लोग मौके से भाग गए।

थाना कांट क्षेत्र के गांव हरिउरा निवासी पातीराम के बेटे अनमोल की बरात रोजा के उदियापुर गांव में गई थी। बरात में विधायक प्रतिनिधि हरजीत सिंह के भाई सुशांत सिंह, रामआसरे, बृजकेश सिंह, उत्कर्ष सिंह, मानवेंद्र सिंह व शिवेंद्र कार से शामिल होने गए थे। बरात में दावत खाने के बाद सभी रात में घर की ओर चल दिए।

खिरनीबाग चौराहे पर सामने से आई तेज रफ्तार फार्चूनर कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बरातियों से भरी कार कई बार पलट गई। इसके चलते उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। कुछ देर के बाद सदर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां पर रामआसरे व सुशांत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

फूलों से सजी थी दूसरी कार

कार को टक्कर मारने वाली दूसरी कार फूलों से सजी थी। माना जा रहा है कि दूसरी कार के लोग भी किसी बरात से लौट रहे थे। हादसे के बाद सभी कार छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने उसके नंबर के आधार पर मालिक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गाड़ी उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के खटीमा में किसी महिला के नाम पर पंजीकृत है।

खिरनीबाग चौराहे पर हादसे के बाद पलटी कार

खिरनीबाग चौराहे पर हादसे के बाद पलटी कार


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button