शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पथराव, मारपीट करने के आरोप में 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Connect News 24

कांट। थाना क्षेत्र में महिला से अभद्रता के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक पक्ष के 14 और दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

भंडेरी गांव में मंगलवार की रात महिला से अभद्रता के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। एक पक्ष की साबिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी भतीजी तैयबा का निकाह करीब तीन वर्ष पूर्व गांव के ही बादशाह के पुत्र बनिया के साथ हुआ था। ससुराल में विवाद के चलते एक साल बाद तैयबा मायके आकर रहने लगी। इसी बात को ससुराल पक्ष से मनमुटाव चल रहा था।

साबिया का कहना है कि तैयबा व परिवार के अन्य लोग मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे मुहर्रम का जुलूस देखकर घर आ रहे थे। रास्ते में सुसराल पक्ष के लोगों ने तैयबा से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के बादशाह, राजू, राजा, बच्चू, सोनपाल, सामर अली, इरफान, सलमान, अरबाज, मुंडा, वकील, मुसरब, शान अली व जुल्फाम ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपी धारदार और अवैध हथियार लेकर घर में घुस आए। मारपीट में उनके परिवार के तौफीक,भाई जलालुद्दीन, ताजुद्दीन, फ़रिउद्दीन, भतीजा रोहित, भतीजी तैयबा, मां शमशुउद्दीन आदि घायल हो गए।

दूसरे पक्ष के शायर अली का आरोप है कि मुहर्रम के मेले में शमशुउद्दीन, फ़रिउद्दीन, तालिब, मंसूर अली, अनीस व शाहिद उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। उन्हें बचाने उनके पिता, चाचा और भाई इरफान आए तो आरोपियों ने मारा-पीटा। घर में जमकर ईंट- पत्थर बरसाए। आरोपी घर में रखी नकदी और जेवरात भी उठा ले गए। पत्थरबारी में उनके मुर्गे मर गए। झोपड़ी में भी आग लगा दी गई। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि दाेनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button