शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शराब पीने से टोका तो ब्लेड से पत्नी पर किया हमला

Connect News 24

When he was stopped from drinking alcohol, he attacked his wife with a blade.

निगोही सीएचसी में स्टेचर पर लेटा घायल लालाराम। संवाद

शाहजहांपुर। शराब पीने का विरोध करने पर पति ने पत्नी के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। बाद में खुद के गले पर भी ब्लेड मार लिया। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

निगोही थाना क्षेत्र के गांव चेना रुरिया निवासी लालाराम (30) शराब पीने का आदी है। वह रोज घर शराब पीकर आता था और पत्नी धनदेवी (25) से झगड़ा और मारपीट करता था। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे लालाराम फिर से शराब पीकर घर आया। पति को नशे की हालत में देखकर धनदेवी ने विरोध किया। इससे लालाराम आग बबूला हो गया। उसने ब्लेड से धनदेवी के गले पर वार कर दिया। धनदेवी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद लालाराम ने उसी ब्लेड से अपने गले पर मार लिया। दाेनों को लहूलुहान देखकर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

शराब पीने को लेकर टोकने पर पति ने पत्नी के गले पर ब्लेड मारने के बाद अपने भी ब्लेड मार दिया था। दोनों मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

– अमित चौरसिया, सीओ सदर

निगोही सीएचसी में स्टेचर पर लेटा घायल लालाराम। संवाद

निगोही सीएचसी में स्टेचर पर लेटा घायल लालाराम। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button