शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: विवाहिता की मौत के मामले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Connect News 24

शाहजहांपुर। संदिग्ध हालात में गोली लगने से विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का राज खुल सकेगा।

मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी राकेश कुमार की पत्नी लक्ष्मी (35) की बुधवार को संदिग्ध हालात में पेट में गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में लक्ष्मी के भाई राजकुमार ने राकेश पर आरोप लगाया था कि वह शराब पीकर आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता है। राकेश ने ही उसकी बहन की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button