शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: पेड़ की डाल गिरने से तीन मजदूर घायल
तिलहर। पेड़ काट रहे मजदूरों पर डाल गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।
कटरा क्षेत्र के गांव खैरपुर के समीप एक बाग में एक ठेकेदार खरीदे गए पेड़ों की कटाई मजदूरों से करवा रहा था। दोपहर में पेड़ कटान के दौरान कुछ मजदूर पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे। इसी दौरान पेड़ की एक डाल टूटकर मजदूरों पर गिर गई। हादसे में थाना फरीदपुर निवासी मेहंदी हसन, साबिर हुसैन व अजमान घायल हो गए। संवाद