शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: खाद की कालाबाजारी, जबरन जिंक बेचने पर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Connect News 24

Bhakiyu protested against black marketing of fertilizers, forcibly selling zinc

तिलहर में एसडीएम अंजलि गंगवार को ज्ञापन देकर वार्ता करते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद

तिलहर। खाद की कालाबाजारी और व्यापारियों द्वारा खाद के साथ जबरन जिंक और जाइम किसानों को देने की शिकायत के बाद भी कोई सुधार न होने पर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर तत्काल समस्या का निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष गेंदनलाल वर्मा और युवा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि तहसीलस्तर पर खाद की समस्या लगातार बनी हुई है। दुकानदार खाद की ओवररेटिंग कर रहे हैं। खाद के साथ जबरदस्ती जिंक और जाइम किसानों को भिड़ों रहे हैं।

तहसील अध्यक्ष गेंदनलाल वर्मा ने नकली जिंक और जाइम बेचे जाने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही सोसाइटी कर्मचारियों पर खाद न देने का आरोप लगाया। रामनरेंद्र प्रजापति ने कहा कि गांव रजपुरा की खतौनी कंप्यूटर में अपडेट नहीं है, इसे तत्काल फीड कराया जाए। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अंजलि गंगवार को 27 जुलाई को दिए गए ज्ञापन की याद दिलाते हुए कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। यूनियन के नेताओं ने एसडीएम को दोबारा ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सभी मांगों का निस्तारण न हुआ तो यूनियन के कार्यकर्ता तहसील प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल वर्मा, तहसील सचिव रमेश शर्मा, ओमवीर वर्मा आदि मौजूद रहे।

तिलहर में एसडीएम अंजलि गंगवार को ज्ञापन देकर वार्ता करते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद

तिलहर में एसडीएम अंजलि गंगवार को ज्ञापन देकर वार्ता करते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button