शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
जलालाबाद। पुलिस ने जिलाबदर अपराधी गोपाल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र के गांव एलमनगर निवासी गोपाल को जिला मजिस्ट्रेट ने जून में छह माह के लिए जिलाबदर किया था। कुछ समय बाद ही वह फिर से गांव में आकर रहने लगा। जानकारी होने पर बुधवार रात उसे पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाने में तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। संवाद