शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रियासत हत्याकांड में कांट का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Connect News 24

Kant's history sheeter arrested in Riyasat murder case

रोजा पुलिस की गिरफ्त में रियासत हत्याकांड का आरोपी ताहिर । संवाद

शाहजहांपुर। पेंट व्यापारी रियासत हत्याकांड के तीसरे आरोपी कांट के हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी पेंट व्यापारी की 26 जुलाई की रात रेती रोड पर एक मैरिज लॉन के पास पीटकर हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने हांडा कॉलोनी के पास से कांट क्षेत्र के गांव कमलनयनपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर ताहिर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया गया है।

ताहिर ने पूछताछ में बताया कि कुछ माह पहले वह लंबी सजा काटकर जेल से छूटा था। उसकी बिजलीपुरा निवासी चांद मियां उर्फ पप्पू से पुरानी जान-पहचान थी। बताया कि चांद मियां का रियासत से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों आपस में रिश्तेदार लगते हैं। बताया कि सात माह पहले रियासत के परिवार वालों ने चांद मियां के परिवार वालों के साथ मारपीट की थी। घटना का बदला लेने के लिए उसने चांद मियां और कासिफ के साथ मिलकर रेती रोड पर रियासत के सिर पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला किया था। इससे रियासत की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस चांद मियां उर्फ पप्पू व कासिफ को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। मामले में 10 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। रोजा थाना प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button