शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: हाईवे पर डीसीएम पलटी, चालक घायल
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की रात लगभग 1:30 बजे प्लाई लादकर रामपुर से लखनऊ जा रही डीसीएम कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के समीप सड़क के किनारे खड़ी गायों के झुंड को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस दौरान डीसीएम के नीचे एक बछड़ा भी दब गया। डीसीएम पलटने की आवाज सुनकर मंदिर के महंत बाबा राम लखन गिरि व अन्य मौके पर पहुंचे। डीसीएम चालक को खिड़की खोलकर बाहर निकाला गया। चोट आने पर उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। बृहस्पतिवार की सुबह जेसीबी मंगाकर डीसीएम को सीधा किया गया। गाड़ी के नीचे आए बछड़े की मौत हो चुकी थी। उसे दफना दिया गया। संवाद