शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बाढ़ चौकी पर ताला, भूख और अंधेरे में ग्रामीण परेशान

Connect News 24

Lock on flood post, villagers upset in hunger and darkness

मस्जिद नगला में बाढ़ से जलमग्न एक घर मे चारपाई पर बैठा परिवार। संवाद

शाहजहांपुर। गंगा के जलस्तर में बृहस्पतिवार को मामूली गिरावट दिखी। पानी घटने से जलालाबाद-ढाईघाट स्टेट हाईवे और चौंरा-इस्लामनगर संपर्क मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया है। भरतपुर-पैलानी संपर्क मार्ग कई जगह से कटने और पानी के तेज बहाव के कारण अब भी बंद है। ग्राम मस्जिद नगला, कटैला नगला, मोती नगला आदि के ग्रामीण ईंधन के अभाव में किसी तरह दिन में एकबार चावल बनाकर गुजारा कर रहे हैं। करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी फिर गंगा में छोड़ा गया है, जो एक-दो दिन में पहुंचेगा। तेज धूप और भीषण गर्मी होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की अनदेखी से बाढ़ चौकियों में ताला लटका है। वहीं बाढ़ प्रभावित ग्रामीण प्रशासनिक मदद की आस में बैठे हुए हैं।

गंगा के जलस्तर में गिरावट से पूरी तरह जलमग्न आजाद नगर के घरों से पानी तेजी से निकल रहा है। हालांकि मस्जिद नगला और कटैला नगला सहित कई गांव अब भी जलमग्न हैं। जलालाबाद-ढाईघाट स्टेट हाईवे पर ग्राम चौंरा के निकट बह रहा बाढ़ का पानी कम हो रहा है। लोग हाईवे से निकलने लगे हैं। चौंरा-इस्लामनगर संपर्क मार्ग पर भी पानी कम हो जाने से आवागमन शुरू हो गया है। भरतपुर-पैलानी संपर्क मार्ग कई जगह कटने और पानी के तेज बहाव के कारण अब भी बंद है।

मस्जिद नगला के ग्रामीणों ने बताया कि मस्जिद नगला, कटैला नगला, लोहार नगला, बटन नगला, अभिचारपुर आदि गांवों में अब भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। मस्जिद नगला के परवेज ने बताया कि चौंरा-बांसखेड़ा संपर्क मार्ग आजाद नगर से आगे कट गया है। इससे आजाद नगर और उसके आसपास भरा बाढ़ का पानी कटी हुई सड़क के नाले से निकलकर गांव की ओर आ रहा है। एक पखवाड़े से भी अधिक समय से जलमग्न ग्राम मस्जिद नगला, कटैला नगला, मोती नगला, बटन नगला, लोहार नगला के ग्रामीण ईंधन के अभाव में छत पर या तख्त पर ईंटें रखकर किसी तरह दिन में एकबार चावल बनाकर पेट भर रहे हैं।

अफसरों के पहुंचने पर खुलती है ढाईगांव बाढ़ चौकी

बाढ़ के मद्देनजर प्रशासन बाढ़ चौकियों के अलर्ट होने का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत अलग है। ढाईगांव के प्राथमिक स्कूल में बनाई गई बाढ़ चौकी पर न तो बैनर लगा है और न ही चौकी पर तैनात कोई कर्मचारी नियमित बैठता है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ चौकी पर कर्मचारी तभी दिखाई देते हैं, जब कोई अफसर बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने आता है। अफसरों के जाते ही बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मचारी भी चले जाते हैं।

बाढ़ पीड़ित बोले- रात में रहता है अंधेरा, सबसे ज्यादा खतरा तभी

परिवार में मां-बाप, भाई-बहन, पत्नी और बच्चे मिलाकर दस लोग हैं। मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे। बाढ़ आने के बाद घर में फंसे हैं। राशन की दुकान से मिले चावल दिन में एकबार बनाकर किसी तरह समय काट रहे हैं।

– परवेज, ग्राम मस्जिद नगला

यदि राशन की दुकान से मुफ्त चावल-गेहूं न मिले होते तो 11 लोगों के परिवार की भूख मिटाना मुश्किल हो जाता। ईंधन लकड़ी की कमी के चलते दिन में एकबार ही खाना पकाया जाता है। सौर ऊर्जा प्लेट से मोबाइल चार्ज करके रात में रोशनी करते हैं।

– शम्मी मोहम्मद, मस्जिद नगला

बुखार और आंखों की बीमारी के मरीज घर-घर में हैं। गांव से निकलने का कोई रास्ता नहीं है। पांच बच्चे और पत्नी बीमार हैं। एकबार पानी से निकलकर दवा लेने ढाईगांव गए थे। दवा से भी कोई आराम नहीं मिला है।

फिरोज, मस्जिद नगला

परिवार में नौ लोग हैं। खाने के लिए राशन कम पड़ जाने पर दूसरे लोगों से उधार में चावल लेकर काम चला रहे हैं। लगभग 15 दिन से गांव चौतरफा बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। आज तक कोई अधिकारी-कर्मचारी गांव में देखने तक नहीं आया।

– आबिद, ग्राम मस्जिद नगला

एसडीएम ने बाढ़ पीड़ितों की सुनीं समस्याएं

एसडीएम कलान महेश कुमार कैथल ने बताया कि बाढ़ प्रभावित ग्राम गुटेटी उत्तर और भरतपुर का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गंगा का जलस्तर घट रहा है। कुछ स्थानों पर सड़कें धंस जाने और कट जाने की जानकारी ग्रामीणों से मिली है। सड़कों की मरम्मत के लिए विभागीय अफसरों को सूचना दे दी गई है।

गंगा में फिर छोड़ा गया 1,14809 क्यूसेक पानी

शारदा नहर खंड से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बृहस्पतिवार को नरौरा बैराज से गंगा में 1,14809 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं रामगंगा में विभिन्न बैराजों से 21,432 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गर्रा नदी में भी दियूनी बैराज से 2946 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बुधवार को गंगा का जलस्तर 143.41 गेज था, जो कि बृहस्पतिवार को 143.38 गेज हो गया है। रामगंगा, गर्रा और खन्नौत नदी के जलस्तर में गिरावट आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button