Shahjahanpur News: तेज धूप और उमस ने लोगों के छुड़ाए पसीने

धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती युवती। संवाद
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। गर्मी के चलते लोग बेहाल हो गए। शुक्रवार को भी तेज धूप के साथ गर्मी और उमस रहेगी।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को तेज धूप के साथ उमस और गर्मी रहेगी। बारिश की संभावना काफी कम है।