Shahjahanpur News: सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज, विभागीय जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:47 AM IST
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन सिक्योरिटी गार्ड ने भाजयुमो नेता प्रदीप मिश्रा व उनके छोटे भाई उज्जवल मिश्रा के साथ हाथापाई की थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्राचार्य राजेश कुमार भी विभागीय जांच कराएंगे। साथ ही सैनिक कल्याण बोर्ड से पत्राचार भी करेंगे।
उज्जवल मिश्रा की बच्ची की हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने दूसरी जगह दिखाने की सलाह दी थी। निजी अस्पताल जाने के लिए निकले उज्जवल के साथ कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड अश्वनी मिश्रा निवासी रेती, राजकुमार व एक अज्ञात ने अभद्रता कर दी। इस बीच उनके भाई भाजयुमो के नेता प्रदीप मिश्रा आए तो सिक्योरिटी गार्डों ने हाथापाई कर दी। मामला चौकी पहुंचा जहां पर प्रदीप मिश्रा ने तहरीर दी। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्डों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की लिखित सूचना प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के पास नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि मामले की विभागीय जांच कराई जाएगी। सैनिक कल्याण बोर्ड को पत्राचार भी किया जाएगा। उसके बाद गार्डों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।