शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: 70 मरीजों के परीक्षण में 22 में मिला मोतियाबिंद
तिलहर। शंकरा नेत्र चिकित्सालय कानपुर के तत्वावधान में सीएचसी पर निशुल्क नेत्र परीक्षण कैंप लगा। इसमें 70 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें से 22 मरीज मोतियाबिंद के पाए जाने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए कानपुर ले जाया गया। बुधवार को ऑपरेशन होने के बाद सभी मरीजों को 13 जुलाई को यहां वापस लाया जाएगा। सीएचसी के नेत्र परीक्षण अधिकारी सचिन गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को यहां सीएचसी पर नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जाता है। कैंप इंचार्ज शिवम, राममोहन आदि मौजूद रहे। संवाद