Shahjahanpur News: एसपी, वित्त एवं लेखाधिकारी का किया शिक्षकों ने किया स्वागत

एसपी अशोक कुमार मीणा को बुके देकर स्वागत करते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल एसपी अशोक कुमार मीणा से मिला और उनका बुकें देकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह, जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, जिला कोषाध्यक्ष रवींद्र पाल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष सिंधौली नवेंदु मिश्रा, अरविंद त्रिपाठी शामिल रहे। इसके बाद प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक विभा यादव का बुकें देकर स्वागत किया। इस मौके पर लेखा कार्यालय के अवधेश त्रिपाठी व हिमांशु शर्मा भी मौजूद थे। संवाद

