Shahjahanpur News: ग्राम पंचायतों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे और पब्लिक एड्रेस सिस्टम
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आपरेशन त्रिनेत्र की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित में हुई। इसमें समस्त ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरा और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे ग्राम पंचायतों के प्रमुख स्थलों, सामुदायिक शौचालय, ग्राम सचिवालय, प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्रमुख मार्गों, ग्राम पंचायत के मुख्य प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार, मुख्य चौराहे/तिराहे आदि पर लगवाए जाएं।
डीएम ने कहा कि सबसे पहले उन्हीं ग्राम पंचायतों का चयन किया जाए, जिन ग्राम पंचायत में ऑपरेशन कायाकल्प, गोशाला निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र का कार्य पूर्ण हो चुका हो। इस दौरान एसपी नगर, मुख्य विकास अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन डीपीआरओ घनश्याम सागर ने किया।