Shahjahanpur News: वसुलिया गांव में सीडीओ ने लिया सफाई कार्य का जायजा

छिड़काव कार्य का निरीक्षण करते सीडीओ। स्रोत प्रशासन
शाहजहांपुर। ग्रामीण क्षेत्र में संचारी रोगों पर रोकथाम के लिए रविवार को सभी ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चलाया गया। जल जमाव वाले क्षेत्रों में एवं नालियों में कीटनाशकों के छिड़काव किया गया।
सीडीओ एसबी सिंह ने ग्राम वसुलिया में स्वच्छता एवं संचारी रोग नियंत्रण कार्यों, कीटनाशकों को छिड़काव एवं फॉगिंग का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव तथा सफाई कर्मी को निर्देश दिया कि गांव के गलियों में कीटनाशकों के छिड़काव का एक रोस्टर बनाएं, ताकि प्रत्येक गली में सप्ताह में दो बार छिड़काव किया जा सके। गांव बड़ा होने की वजह से ग्राम प्रधान को फॉगिंग मशीन खरीदने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया और मच्छरों से बचाव के तरीके बताए गए। संवाद