शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: केंद्र भूल सुधार कर ओपीएस बहाल करे

Connect News 24

Restore the OPS by correcting the mistake of the center

पुरानी पेंशन योजना बहाली को बाइक रैली निकालते ​शिक्षक व कर्मचारी

शाहजहांपुर। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच (एनजेसीए) की पेंशन रथ यात्रा बुधवार को पीलीभीत से निगोही होकर यहां आई। इसका खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर स्वागत किया गया। इसके बाद बाइक रैली निकाली गई, जोकि विभिन्न मार्गों से होकर रेलवे मालगोदाम पर सभा में बदल गई।

सभा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एनडी द्विवेदी ने कहा कि 2004 में तत्कालीन सरकार ने ओपीएस बंद कर के धोखा किया था। सरकार भूल सुधार कर उसको बहाल करे। परिषद के प्रदेश महामंत्री शिवबरन सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार जिस ओपीएस को खराब बताती है, वही शिक्षक और कर्मचारियों को दे दे। अच्छी वाली नई पेंशन योजना खुद ले ले।

उन्होंने जिले में हुई बाइक रैली को ऐतिहासिक बताया और दस अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचने की अपील की है। जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि ओपीएस बहाल कराने में सहयोग करने की बजाय घर बैठने वालों को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए।

इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के नरेश गंगवार, केसी पटेल, ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, एनजेसीए के जिला संयोजक नरेंद्र त्यागी, राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मगरे लाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित, दिनेश गंगवार, विश्राम सिंह आदि मौजूद रहे।

हड़ताल पर रहे शिक्षक-कर्मचारी

ओपीएस बहाली के लिए रैली और जनसभा को सफल बनाने का पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच की ओर से आह्वान किया गया था। इसके चलते बुधवार को केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस वजह से कुछ विभागों में कार्य नहीं हो सके। अपनी परेशानी लेकर पहुंचने वाले लोगों को बैरंग होना पड़ा। हालांकि स्कूलों में शिक्षण कार्य पर कोई प्रभाव नहीं दिखा। शिक्षक छुट्टी के बाद कार्यक्रम में पहुंचे। बीएसए व डीआईओएस कार्यालय में कर्मचारी नदारद दिखे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button