शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: परमिट न होने पर नौ स्कूली वैन और एक बस का किया चालान

Connect News 24

Challan issued against nine school vans and one bus for not having permits

शाहजहांपुर में वाहनों की जांच करते एआरटीओ। स्रोत : परिवहन विभाग

एआरटीओ ने ओवरलोड वाहनों पर भी कार्रवाई की

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। एआरटीओ ने ओवरलोड और अवैध वाहनों के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया। इस दौरान परमिट न होने पर नौ स्कूली वैन और एक बस का चालान किया। सात ओवरलोड वाहनों से छह लाख रुपये का जुर्माना वसूलकर थाने में खड़ा करा दिया।

एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि इस समय विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान उन्होंने अल्हागंज में छह ट्रक और कांट क्षेत्र में एक वाहन ओवरलोडिंग में पकड़ा। संबंधित थाने में वाहन खड़े करा दिए।

इन वाहनों से करीब छह लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। एआरटीओ ने बताया कि स्कूली वाहनों को भी चेक किया गया है। नौ स्कूली वैन और एक बस बिना परमिट के मिले। इनका चालान किया गया। एआरटीओ ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को पत्र लिखा है कि वाहनों के परमिट, फिटनेस समेत सभी कागज पूरे कर लें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button