शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: चौंरबगर खेत स्कूल ने जीती कबड्डी स्पर्धा

Connect News 24

Chaurbagar Khet School won the Kabaddi competition...

मिर्जापुर में आयोजित खेलकूद में प्रतिभाग करते ​​छात्र। संवाद

मिर्जापुर। प्राथमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मिर्जापुर में हुई। कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्राथमिक स्कूल चौंरबगर खेत और बालिका वर्ग में दमुलिया स्कूल की टीम विजेता रही।

प्रतियोगिता की शुरुआत 200 मीटर दौड़ से हुई। इसमें उच्च प्राथमिक स्कूल कबरा बड़ा के छात्र शिवम और बालिकाओं में अस्तोली स्कूल की छात्रा रेनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर के बालकों की 50 मीटर दौड़ में सुंदरम प्रथम, बालिकाओं में 100 मीटर दौड़ में बिटोली देवी प्रथम रहीं। लंबी कूद में आवेश, सोहिता ने पहला स्थान पाया। कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्राथमिक स्कूल चौंरबगर खेत तथा बालिका वर्ग में दमुलिया स्कूल की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जरियनपुर स्कूल विजेता रहा। उच्च प्राथमिक स्कूलों के बालकों की 100 मीटर दौड़ में प्रेमपाल, 200 मीटर दौड़ में शिवम ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद और गोला फेंक बालक वर्ग गोविंद पहले स्थान पर रहे। कबड्डी में उच्च प्राथमिक स्कूल राजेपुर की टीम विजेता रही। उच्च प्राथमिक स्कूलों में बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नैनशी, 200 मीटर दौड़ में रेनू, लंबी कूद में रजनी, गोला फेंक में प्रिया ने प्रथम स्थान पाया। कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में असतोली स्कूल की टीम विजेता घोषित की गई। विजेताओं को ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी और प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विकास मिश्रा, मुख्तयार अहमद, संदीप मिश्रा ने उपहार प्रदान किए। इस मौके पर शिक्षक नागेंद्र सिंह, आदित्य पाठक, आलोक अवस्थी, आदित्य प्रकाश अग्निहोत्री, खेल शिक्षक देवेश कुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button