शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रिश्तेदार बताकर ठगे 7.85 लाख रुपये

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 10 Jun 2023 12:33 AM IST

खुटार। गांव चठिया बलरामपुर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 31 मई को उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाला उनको अपना रिश्तेदार बता रहा था। कथित रिश्तेदार ने मुसीबत में होने की बात कहते हुए रुपये की मांग की। वह कॉल करने वाले की बातों में आ गए और उसके बताए बैंक खाते में 7.85 लाख रुपये भेज दिए। दो दिन बाद फिर से उन्होंने कॉल की तो फोन नंबर नॉट रिचेबल बताता रहा।

बाद में रिश्तेदार से हुई बात में पता चला कि उनसे ठगी कर ली गई है। शुक्रवार को सुरेंद्र पाल सिंह ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें तहरीर की जानकारी नहीं है। तहरीर दी गई है तो जांच कराई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button