शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जांच करें, स्कूल ड्रेस, जूते-मोजे पहनकर आ रहे विद्यार्थी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 11 Nov 2023 12:32 AM IST

शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 95 फीसदी बच्चों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि पहुंच गई है। इस राशि से अभिभावकों को ड्रेस और जूते-मोजे विद्यार्थियों को खरीदकर देने हैं। बीएसए रणवीर सिंह ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इसकी जांच के निर्देश दिए हैं कि बच्चे इन्हें पहनकर आ रहे हैं या नहीं।

जिले में 2720 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें करीब 3.60 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि अभिभावकों को जूते-मोजे और ड्रेस खरीदकर बच्चों को पहनाकर ही स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। शासन ने इस संबंध में सूचना भी मांगी है। बताया कि पांच प्रतिशत यानी 10 हजार छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जिनके अभिभावकों के खातों का आधार सत्यापन नहीं हो सका है। किसी के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि आदि में परिवर्तन होना है जिसे ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इनके खातों में भी धनराशि आ जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button