बदायूं

Budaun News: घर में सो रहे ग्राम प्रधान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Connect News 24

Village head sleeping in the house was murdered by cutting him with an axe.

मृतक प्रधान ​शिवचरन का फाइल फोटो।

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लखनपुरा में बृहस्पतिवार रात 55 वर्षीय ग्राम प्रधान शिवचरण की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। वह अपने घर के बाहर बैठक में सो रहे थे। अब तक न तो हत्यारों का कोई पता चला है और न ही वारदात की वजह सामने आई है।

हालांकि कुछ दिन पहले ग्राम प्रधान का गांव में ही एक व्यक्ति से विवाद हुआ था, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते सामान्य हो गए थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को शक है कि किसी नजदीकी ने ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

गांव लखनपुरा निवासी किसान शिवचरण वर्तमान में ग्राम पंचायत तालिमनगर के प्रधान थे। बेटे किशनपाल का कहना है कि पिता शिवचरण बृहस्पतिवार को अपने रिश्ते के चाचा तोताराम के साथ बाइक से वजीरगंज गए थे। शिवचरण खुद बाइक नहीं चला पाते थे। प्रधानी का कामकाज भी तोताराम ही देखते हैं। हालांकि वह उम्र में वह शिवचरण से छोटे हैं। शाम को उन्हाेंने वजीरगंज में शराब पी और रात करीब आठ बजे घर आकर बैठक में सो गए।

सुबह करीब छह बजे बेटी चांदनी माचिस लेने बैठक में गई तो उसने पिता की खून से लथपथ लाश पड़ी देखी। यह देखकर उसकी चीख निकल गई तो परिवार वाले दौड़कर आ गए। सूचना पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह और सीओ बिसौली सुनील कुमार पहुंच गए। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने भी मौका मुआयना किया। फिलहाल परिवार वाले किसी से रंजिश होने से इन्कार कर रहे हैं।

वर्जन

– लखनपुरा गांव में वर्तमान ग्राम प्रधान शिवचरण की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या हुई है। अभी वजह सामने नहीं आई है। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसकी छानबीन के लिए पुलिस और एसओजी टीम लगा दी गई है। – डाॅ. ओपी सिंह, एसएसपी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button