शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: विसर्जन यात्रा में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

Connect News 24

The atmosphere became devotional due to the chants of Ganpati Bappa Morya.

पुवायां के चौराहा बाजार से शोभायात्रा निकाली गई। संवाद

श्रद्धा से निकली भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी

पुवायां। नगर के चौराहा बाजार स्थित कामेश्वर नाथ धाम मंदिर प्रांगण में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार शाम को नगर में गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकालने के बाद शनिवार सुबह गोमती नदी में विसर्जन किया गया।

नगर के बाबा कामेश्वर नाथ धाम मंदिर प्रांगण में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पं. मुरारीलाल ने एक सप्ताह तक विधि विधान और मंत्र उच्चारण के साथ पूजन किया। भजन-कीर्तन के दौरान झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।

शुक्रवार की शाम मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। नगर के विभिन्न मार्गों पर निकली शोभायात्रा के दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए गए। शोभायात्रा में भगवान राधा कृष्ण, भगवान शंकर पार्वती एवं अन्य देवी-देवताओं के स्वरूपों पर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा की। देर रात शोभायात्रा मंदिर परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई।

शनिवार की सुबह जयकारों के बीच गोमती नदी के पन्नघाट पर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसके बाद बाबा कामेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गणेश सेवा समिति के अनेक सेवादार और श्रद्धालु मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button