शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Connect News 24

Chief Minister Yogi Adityanath will inspect the flood affected area today

शिव मंगल सिंह डिग्री कॉलेज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पूर्व स्थलीय निरीक्षण करतीं आयुक्त स

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मिर्जापुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने और राहत सामग्री बांटने आ रहे हैं। वह यहां करीब आधा घंटा बिताएंगे। मुख्यमंत्री का निरीक्षण कार्यक्रम रविवार को आने के बाद दिनभर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में लगे रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर सोमवार दोपहर 12.35 बजे मिर्जापुर के शिवमंगल सिंह डिग्री कॉलेज में बने हेलिपैड पर उतरेगा। यहां पर वह बाढ़ राहत सामग्री का वितरण करेंगे। इसके बाद वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। एडीएम प्रशासन संजय पांडेय के मुताबिक, अभी यह नहीं तय नहीं है कि मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे या फिर कार से। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर दोपहर 01:05 बजे वापस उड़ जाएगा। मुख्यमंत्री सुरक्षा में लगी टीम कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गईं हैं।

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की देखीं व्यवस्थाएं

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार को अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, आईजी राकेश कुमार सिंह, डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा ने शिवमंगल सिंह डिग्री कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने हेलिपैड के चिह्नित स्थान को देखा और सुरक्षा प्रबंध की जानकारी ली। आईजी राकेश सिंह ने भी सुरक्षा के दृष्टि से सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश एसपी अशोक कुमार मीणा को दिए। इस दौरान सीडीओ एसबी सिंह, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एडीएम एफआर डॉ. सुरेश कुमार, एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी, डीपीआरओ घनश्याम सागर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी आदि मौजूद रहे।

अभेद्य रहेगी मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था, 350 पुलिसकर्मी लगाए

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि तीन एएसपी, चार सीओ गैर जिलों से आएंगे। इसके अलावा करीब साढ़े तीन सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हेलिपैड से कार्यक्रम स्थल तक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button