बदायूं

Budaun News: दुनिया भर में मन की बात की हो रही प्रशंसा

Connect News 24

बदा। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 104 वें संस्करण को जिलेभर समेत दातागंज में सुना गया। वहीं दातागंज में कार्यकर्ताओं व बूथ पर निवास करने वाले के साथ बूथ समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले नौ वर्षों में मन की बात के जरिए समाज के हर वर्ग से जुड़े हैं। इस कार्यक्रम को दुनिया भर में प्रशंसा मिली है, क्योंकि यह जमीनी स्तर पर लोगों को जोड़ता है। उन्होंने कहा हमारे देश वैज्ञानिकों ने कर दिखाया। उनकी बुद्धिमत्ता और परिश्रम से लंबे सफर के बाद मिशन चंद्रयान-3 ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है, जिससे प्रत्येक भारतवासी गर्व से भरा हुआ है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नेकपाल कश्यप, पन्नालाल शाक्य, सुरेश कश्यप, पीयूष गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button