शाहजहाँपुर

बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा: सीएम योगी ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, मिर्जापुर में बांटी राहत सामग्री

Connect News 24

CM Yogi Adityanath distributed relief to flood victims in Shahjahanpur

मिर्जापुर में सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ग्रस्त मिर्जापुर और कलान क्षेत्र का हवाई दौरा किया। इसके बाद उन्होंने मिर्जापुर के शिवमंगल सिंह डिग्री कॉलेज में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार आपदा के समय आपके साथ खड़ी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ितों की हरसंभव मदद का प्रयास किया जा रहा है। हर पीड़ित को राहत सामग्री में 10 किलो चावल, आटा, आलू, दाल आदि दे रहे हैं। एंटी स्नेक वैक्सीन भी हर सीएचसी पर उपलब्ध करा दी गई है। पशुओं के चारे का इंतजाम भी किया गया है। जिला प्रशासन से आपदा राहत के मुआवजे की धनराशि देने के निर्देश दिए हैं। मकान गिरने पर नया मकान पीएम और सीएम आवास योजना के जरिये दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- सुरक्षा में बड़ी लापरवाही: शाहजहांपुर में सीएम योगी के कार्यक्रम स्थल पर कूलर में लगी आग, मची अफरातफरी

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button