Sawan 2023: आठ दरिद्रताओं का नाश करेगा आठवां सोमवार, भक्तों ने गंगाजल से किया महादेव का जलाभिषेक

सावन 2023
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूं तो सावनभर भक्त भगवान शिव की शरण में रहते हैं। उनकी पूजा अर्चना और जलाभिषेक करते हैं। सात सोमवार को भक्तों ने धूमधाम से पूजा अर्चना की। भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। लेकिन अधिक मास की वजह से सावन के आठवें सोमवार का विशेष महत्व है। आठवां सोमवार अष्ट दारिद्रय विनाशक है। बरेली के नाथ मंदिरों में आठवें सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
सावन के आखिरी या आठवें सोमवार को भगवान शिव का पूजन करने और व्रत रखने से आठ प्रकार की दरिद्रता का नाश होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के अनुसार, सावन का महीना भोलेनाथ को सर्वप्रिय है।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan: 30 या 31 अगस्त? कब मनाएं रक्षाबंधन; जानिए राशि के अनुसार राखी बांधने के लाभ
सावन के सोमवार भोलेनाथ को विशेष रूप से समर्पित माने गए हैं। इस बार अधिक मास के कारण सावन में आठ सोमवार का संयोग बना। आठवें सोमवार के व्रत और पूजा-अर्चना से शिव जी की विशेष कृपा हासिल की जा सकती है।
धर्म ग्रंथों के अनुसार आयु, आरोग्य, अभिद्धि, पुत्र-पौत्र, धनधान्य, सफलता, शांति और कीर्ति ये आठ ऐश्वर्य माने गए हैं। इन आठ प्रकार के ऐश्वर्य का अभाव ही अष्ट दारिद्रय कहा जाता है। जिनके जीवन में इन आठ ऐश्वर्य का अभाव है उनका जीवन बहुत ही कष्टकारी माना जाता है। किसी एक ऐश्वर्य का अभाव ही व्यक्ति की परेशानी का कारण बनता है। ऐसे में सावन के इस आठवें सोमवार को पूजन-अर्चन, जलाभिषेक और उपवास करने पर भोले बाबा की कृपा से अभाव प्रभाव में बदल जाएगा।


