शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: सुधार गृह से भागे बालक की गुमशुदगी दर्ज, केयर टेकर को हटाया
शाहजहांपुर। बाल सुधार गृह से योगा कक्षा के दौरान भागे बालक का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले में कोतवाली चौक में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है। वहीं केयर टेकर विशन चंद्र को बाल गृह से हटा दिया गया है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने बताया कि गाजियाबाद गई टीम लौट आई है। वहां बालक का कुछ पता नहीं लगा। बालक की गुमशुदगी चौक कोतवाली में दर्ज करा दी गई है। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक अपनी टीमों के साथ बालक की तलाश में जुटे हैं। केयर टेकर को बाल सुधार गृह से हटाकर दूसरी जगह भेज दिया गया है। संवाद