शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा, नरौरा से छोड़ा गया पानी

Connect News 24

शाहजहांपुर। गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। नरौरा बैराज से गंगा में शुक्रवार को फिर से पानी छोड़ा गया है। रामगंगा नदी में भी विभिन्न बैराजों से पानी छोड़ा गया। हालांकि रामगंगा, गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर घट गया है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष शारदा नहर खंड से जारी रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को भैसार ढाई घाट तटबंध गंगा का जलस्तर 143.15 गेज था, जो कि शुक्रवार को 143.20 गेज हो गया है। गंगा में नरौरा बैराज से 1,44,582 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं रामगंगा में विभिन्न बैराजों से 9,652 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

राहत शिविरों से गांव में पहुंचे परिवार

कलान तहसील के गांव आजाद नगर के 87 परिवार राहत शिविरों रह रहे थे। शुक्रवार को अधिकतर लोग गांव में पहुंच गए हैं। लोगों ने अपने घरों की साफ-सफाई शुरू कर दी है।

राहत कार्य के लिए लगातार टीमें लगी हुईं हैं। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। बाढ़ चौकियां लगातार निगरानी कर रहीं हैं।

– संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button