शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वीडियो वायरल होने के मामले में लेखपाल निलंबित

Connect News 24

शाहजहांपुर। रुपये लेते वीडियो वायरल होने के मामले में लेखपाल को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है।

तहसील सदर में कार्यरत लेखपाल राजकमल के पास नायब तहसीलदार कोर्ट के आरके का भी प्रभार था। बुधवार को किसी से रुपये लेते हुए उसका वीडियो वायरल हुआ था। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। मामले की जांच तहसीलदार सदर चमन सिंह को सौंपी गई है। मामले में फिलहाल उसको प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर लेखपाल को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button