पीलीभीत

Pilibhit News: जांच में खलिहान की निकली दियोहना मढ़ी की जमीन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 29 Jul 2023 12:19 AM IST

बीसलपुर। राजस्व विभाग की टीम ने गांव दियोहना जाकर मढ़ी पर कब्जे के मामले की जांच की। जांच में जमीन खलिहान की पाई गई। राजस्व विभाग उपजिलाधिकारी से अनुमति लेने के बाद अब इस जमीन को अपने कब्जे में लेगा।

गांव दियोहना के लोगों ने एक सप्ताह पूर्व एसडीएम और दियोरिया कोतवाल से मढ़ी पर कब्जे की शिकायत की थी। ग्रामीणों का कहना था कि मढ़ी के महंत की हत्या हो जाने के बाद गांव के ही दो दबंगों ने मढ़ी पर कब्जा कर लिया है। मढ़ी में स्थापित शिवलिंग को वहां से हटाकर एक पेड़ के नीचे रख दिया है।

एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार रमेश चंद्र और दियोरिया कोतवाल ने मौके पर जाकर जांच की। उस वक्त नायब तहसीलदार के पास गांव का मानचित्र न होने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी। नायब तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व टीम ने बृहस्पतिवार को मानचित्र के साथ गांव पहुंचकर फिर से जांच की तो मढ़ी की जमीन खलिहान की पाई गई। टीम ने जांच रिपोर्ट नायब तहसीलदार को सौंप दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button