शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: बच्चों के विवाद में लाठी-डंडाें से पीटने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 08 Aug 2023 02:47 AM IST
पुवायां। गांव खिरिया पाठक निवासी अब्दुल ने पुलिस को बताया कि सोमवार को गांव के व्यक्ति के बच्चों से उनके बच्चों का विवाद हो गया था। वह दूसरे पक्ष के घर शिकायत करने गए तो छह लोगों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। किसी तरह उन्होंने भागकर जान बचाई और यूपी-112 पर कॉल तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। झगड़े का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। धक्कामुक्की हुई है, मारपीट नहीं है।