Shahjahanpur News: कान्हा की छठी पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चे पुरस्कृत

श्री भोलेनाथ मंदिर में कान्हा की छठी पर बच्चों को पुरस्कृत करते अतिथि।संवाद
शाहजहांपुर। योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी के बाद उनकी छठी कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाई गई। भजन-कीर्तन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
छठी पर श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों में अनिल कक्कड़, पार्थ सचदेव, देवेंद्र खुराना, अंकित सचदेव, नवीन सचदेव, मनमोहन अरोरा, मोहन लाल अरोरा, शिवांश गुप्ता ने भजन सुनाकर प्रभु को रिझाया, जबकि सुधांशु सक्सेना ने हारमोनियम पर राधारानी अलबेली सरकार भजन पर सुंदर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के बीच प्रधान सुशील नारंग, युवा समिति के प्रधान संजीव सचदेव, प्रेम नारंग ने भक्ति, खुशी सचदेव, दिव्य जय सिंह, आर्यन शुक्ला, सुधांशु सक्सेना, आयरा-श्रेयश खुराना, जय टंडन, रिद्धि अरोड़ा, हर्ष जुनेजा, कोमल व पूनम अवस्थी शास्त्री आदि को पुरस्कृत किया। इसके बाद आरती व भंडारा हुआ। इस मौके पर मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता, राजीव मिश्रा, रोहिताश्व सचदेव, पवन गुप्ता, सचिन गुप्ता, जगदीश गोगिया, हरवंश सचदेव, हरीश बजाज आदि मौजूद रहे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक ने बच्चों को किया पुरस्कृत
शाहजहांपुर। भारद्वाज काॅलोनी स्थित श्री बाबा भोलेनाथ मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण की छठी का कार्यक्रम हुआ। इसमें पुवायां विधायक चेतराम ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और उसके संवर्धन के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज ने कहा कि सनातन धर्म सबसे श्रेष्ठ और प्राचीन है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सान्या प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, काशमी और माधव तीसरे स्थान पर रहे। जिन्हें पुरस्कृत किया गया। इसके बाद भंडारा हुआ। इस मौके पर डाॅ. सत्यप्रकाश मिश्रा, नवनीत पाठक, सत्यभान सिंह भदौरिया, संजीव राठौर, मंदिर समिति के अध्यक्ष शिव दत्त मिश्र, सचिव कुलदीप दीपक, डाॅ. दुर्गाशंकर माथुर आदि मौजूद रहे। संवाद
धूमधाम से मनाई भगवान की छठी
अल्हागंज। बाहर पत्थर देवस्थान तथा उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने भगवान कृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई। शिवराम दरबार में उत्सव रामलखन मिश्रा और रामौतार मिश्रा द्वारा शुरू किया गया। मंदिर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने कढ़ी-चावल, पूड़ी-सब्जी, गुलगुला का प्रसाद ग्रहण किया। उद्योग व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष भानु मिश्रा ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। संवाद