Shahjahanpur News: दुर्घटना की फर्जी सूचना देने वाले को पुलिस ने हिरासत में लिया
तिलहर। दुर्घटना की फर्जी सूचना देकर एंबुलेंस चालकों को परेशान करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में परिजनों के माफी मांगने पर पुलिस ने युवक को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया।
थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया एक युवक ने 108 नंबर पर कई बार दुर्घटना की सूचनाएं दीं। जब तक एंबुलेंस चालक वहां पहुंचते तो मामला फर्जी मिलता। एंबुलेंस चालकों ने इसकी जानकारी लखनऊ मुख्यालय पर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने फर्जी सूचना देने के मामले में सर्विलांस के माध्यम से एक युवक को हिरासत में ले लिया। जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने परिजनों को हिदायत देते हुए युवक को छोड़ दिया। संवाद